छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूल रहेंगे बंद, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताई चिंता

रायपुर:

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मौसम के मिजाज और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कल, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय (निजी) और अनुदान प्राप्त स्कूलों में छुट्टी (अवकाश) की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि बारिश के कारण पैदा हो रहे हालात में छात्रों की सुरक्षा सबसे ऊपर है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को घर पर ही रखें और सुरक्षित माहौल में रखें।

साथ ही, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से सतर्क रहने और बहुत जरूरी न होने पर अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Oplus_16908288

“छत्तीसगढ़ में हो रही भारी बारिश को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि रखते हुए कल (26 सितंबर) को सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। अभिभावक बच्चों को घर पर ही रखें। सभी से अनुरोध है कि सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।”

विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री (छत्तीसगढ़)

प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि बारिश से उत्पन्न किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। अभिभावकों और विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम से जुड़ी ताजा जानकारियों पर नजर रखें और स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!