महज़ 5 घंटों के भीतर 3 हत्याओं से दहली राजधानी; एक हिस्ट्रीशीटर गंभीर

छत्तीसगढ़ राजधानी फिर हुई लाल जहां महज़ 5 घंटों के भीतर ही 3 हत्याओं की घटना को अंजाम दे दिया गया है। आपको बता दे की पुलिस दावा कर रही थी कि चप्पे चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है इसके बावजूद इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया गया। एक वारदात में हिस्ट्रिशिटर गंभीर बताया जा रहा है। सभी हत्याओं के पीछे नशा ही मूल कारण बताया जा रहा है।

पहली घटना 12 बजे के बाद आरंग के साहू पारा में हुई-

बता दे की पूरे छत्तीसगढ़ में होली का त्योहार मनाया जा रहा है. इस रंगोत्सव के बीच रायपुर में चाकूबाजी हुई है. विवाद में 18 वर्षीय युवक नीरज लोधी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आरंग पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

दूसरी घटना खरोरा थाना क्षेत्र के माठ गांव में हुई-

दूसरी हत्या खरोरा थाना क्षेत्र के माठ गांव में हुई है. यहां पर मोहित धीवर नाम के युवक पर चाकू से हमला करके हत्या कर दी गई. ऐसा बताया जा रहा है कि मोहित के जन्मदिन पर ही उसकी हत्या हो गई. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. इसके बाद चाकू मारने वाले लड़के को पकड़ कर थाने ले जाया गया है. चाकू मारने वाले लड़के नाम रामेश्वर पटेल बताया जा रहा है.

तीसरी घटना विधानसभा थाना के बरबंदा गांव में हुई।

चौथी घटना तिल्दा इलाके में हुई जिसमें लाला यादव हिस्ट्रीशीटर की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

अब लगातार हो रही घटनाओं के बाद रायपुर ग्रामीण पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं. एक दिन पहले ही ग्रामीण पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला था. लेकिन अब पुलिस के दावों की पोल खुल गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button