Smartphone Tips: बिना पासवर्ड मिनटों में अनलॉक हो जाएगा स्मार्टफोन

Smartphone Tips: स्मार्टफोन में लोगों के बहुत से जरूरी दस्तावेज और पर्सनल डेटा स्टोर रहता है। इसी वजह से यूजर्स अपने स्मार्टफोन में प्राइवेसी के लिए पासवर्ड, पिन, पैटर्न या फिर फिंगरप्रिंट की मदद से अपना फोन लॉक रखते हैं।

हालांकि कई बार लोग अपने स्मार्टफोन का पासवर्ड या पैटर्न लॉक भूल जाते हैं। अगर ऐसा होता है तो कंप्यूटर के उसका लॉक ओपन किया जा सकता है। अगर आप भी कभी अपने फोन का पासवर्ड भूल जाएं और उसे अनलॉक करने की जरूरत पड़े तो आप चुनिंदा तरीके आजमा सकते हैं।

बिना किसी ऐप के अनलॉक होगा स्मार्टफोन

हालांकि, स्मार्टफोन के लॉक को खोलने के लिए ज्यादातर तरीकों में कंप्यूटर की जरूरत पड़ती है या थर्ड-पार्टी सॉफ्टवेयर की मदद ली जाती है। लेकिन हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको न कंप्यूटर की जरूरत पड़ेगी और ना ही किसी थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर की। बिना कंप्यूटर और सॉफ्टवेय के आपका फोन मिनटों में अनलॉक हो जाएगा।

गूगल फाइंड माय डिवाइस की मदद से

अगर आपको एंड्रॉयड फोन अनलॉक करना है तो आपको किसी दूसरे स्मार्टफोन से Google Find My Device प्लेटफॉर्म (https://www.google.com/android/find) पर जाना होगा। इसके बाद आपको उसी जीमेल आईडी से लॉगिन करना होगा, जिससे फोन में लॉगिन किया है। इसके बाद नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

जब आप जीमेल आईडी से लॉगिन कर लेंगे तो आपको स्क्रीन पर अकाउंट से जुड़ा स्मार्टफोन डिवाइस दिखने लगेगा। आपको उसके नाम पर टैप करने पर मेन्यू दिखेगा।

यहां आपको एक टेंपरेरी पासकोड एंटर करना होगा और ‘Lock’ बटन पर टैप करना होगा।

इसके बाद आपको स्क्रीन पर तीन डॉट्स दिखाई देंगे, उन पर टैप करना होगा। इसके बाद आपके सामने Ring, Lock और Erase विकल्प दिखेंगे। इनमें से एक को चुनने के बाद नीचे दिए गए सर्च बॉक्स पर टैप कर टेंपरेरी पासकोड एंटर करना होगा।

अब लॉक्ड एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर वही टेंपरेरी पासकोड एंटर करने के बाद डिवाइस अनलॉक हो जाएगा।

नोट: यह ट्रिक तभी काम करेगी जब आपके फोन में फाइंड माय डिवाइस सेवा सेटअप की गई हो और वह इंटरनेट से कनेक्टेड हो। इसके साथ ही आपको उसी गूगल अकाउंट से लॉगिन करना होगा, जिसे एंड्रॉयड फोन में इस्तेमाल किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button