कटोरा तालाब स्पा सेंटर में फायरिंग करने वाले दो आरोपी सुनील पांडे और अंगद सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के वीआईपी माने जाने वाले कटोरा तालाब इलाके में फायरिंग की घटना से दहशत फैल गई। जब एक ब्यूटी पार्लर एवं स्पा सेंटर में देर रात सेवा देने से इनकार करने पर दो युवकों ने हंगामा करते हुए हवाई फायर कर दिया। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए, हालांकि पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है

मिली जानकारी के अनुसार, 25 फरवरी की रात करीब 10 बजे दो युवक महिला संचालिका द्वारा संचालित स्पा सेंटर पहुंचे। दुकान बंद होने और स्टाफ के जा चुके होने की बात कहने पर भी वे सेवा देने की जिद करने लगे। बताया जा रहा है कि दोनों शराब के नशे में थे और बहस के दौरान एक आरोपी ने अपने पास मौजूद लाइसेंसी पिस्टल से हवा में गोली चला दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की और करीब दो घंटे के भीतर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक पिस्टल और एक एयर गन बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार पांडेय (46), निवासी शेखपुर, प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) और अंगद सिंह (33), निवासी आदर्श नगर, मोवा रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि राजधानी में कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button