अवैध प्लाटिंग पर निगम का ‘डबल स्ट्राइक’: मानसपुरम और चौरसिया कॉलोनी में 4.25 एकड़ की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, अवैध मुरूम रोड को काटकर तत्काल लगायी कारगर रोक

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त   विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर  हितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग द्वारा नगर निगम जोन क्रमांक 6 क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 60 के क्षेत्र के अंतर्गत मानसपुरम रोड के पास लगभग 1 एकड़ निजी भूमि और चौरसिया कॉलोनी में नवरंग पब्लिक स्कूल के पास लगभग 3.25 एकड़ निजी भूमि क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग पर सम्बंधित दोनों स्थानों पर पहुंचकर कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता   पुकेश कुमार साहू, उप अभियंता   अंकुर अग्रवाल एवं अन्य अधिकारियो और कर्मचारियों की उपस्थिति में वहाँ निर्मित अवैध मुरूम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर और वहाँ का आवागमन अवरुद्ध करते हुए सम्बंधित विभिन्न दोनों स्थानों पर चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 60 के क्षेत्र में स्थल पर तत्काल कारगर रोक लगायी गयी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button