
रायपुर के आरंग क्षेत्र में होली के दौरान रंग लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की हत्या तक पहुंच गया। इस मामले में रायपुर ग्रामीण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों और 1 विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मोनू ठाकुर ने थाना आरंग में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 04 मार्च 2026 को वह अपने साथी नीरज लोधी और नीलेश लोधी के साथ मोहल्ले के दुर्गा चौक के पास होली खेल रहा था। उसी दौरान नीरज लोधी मोटरसाइकिल क्रमांक CG04HR6547 से वहां पहुंचा और चाय पीने चलने की बात कही।तीनों युवक मोटरसाइकिल से केंवसी साहू पारा स्थित संदीप किराना स्टोर के पास पहुंचे ही थे कि वहां पहले से खड़े कुछ युवकों ने उन्हें रंग लगाने के लिए रोक लिया और बाइक की चाबी निकाल ली।जब नीरज लोधी ने रंग लगाने से मना किया तो ध्रुव निषाद और उसके साथियों ने तीनों को बाइक से गिरा दिया। इस दौरान स्थिति अचानक हिंसक हो गई।मोनू ठाकुर और नीलेश लोधी वहां से भागने लगे, लेकिन ध्रुव निषाद ने मोनू ठाकुर को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव के लिए पहुंचे महेन्द्र वर्मा ने मोनू को छुड़ाया। इसी दौरान संजू निषाद और उसके साथियों ने अपने पास रखे चाकू से नीरज लोधी पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके सीने, पीठ और कमर पर कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी आरंग के नेतृत्व में थाना आरंग पुलिस की टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी मनीष कुमार निषाद, योगेंद्र निषाद, गौतम कुमार साहू, भोजराम निषाद, राहुल साहू, नेमीचंद साहू, धनेश निषाद तथा 01 बालक जो विधि के साथ संघर्षरत है को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू तथा चूड़ा जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है ।
गिरफ्तार-
1. मनीष कुमार निषाद उर्फ संजू पिता संतोष कुमार निषाद उम्र 21 वर्ष निवासी आरंग रायपुर।
2. योगेन्द्र निषाद उर्फ बीरू उर्फ बाऊ पिता बिन्देश निषाद उम्र 24 वर्ष निवासी थाना आरंग रायपुर
3. गौतम कुमार साहू पिता योगेन्द्र कुमार साहू उम्र 23 वर्ष निवासी थाना आरंग रायपुर
4. भोजराम निषाद उर्फ भोजू उर्फ भोज पिता पुनेश निषाद उम्र 24 वर्ष निवासी थाना आरंग रायपुर
5. राहुल साहू पिता सुशील साहू उम्र 23 वर्ष निवासी थाना आरंग रायपुर
6. नेमीचंद साहू पिता सुशील साहू उम्र 19 वर्ष निवासी थाना आरंग रायपुर
7. धनेश निषाद पिता कांशीराम निषाद उम्र 30 वर्ष निवासी थाना आरंग रायपुर
8. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक



