सर्दी बुखार का इलाज कराने झोलाछाप डॉक्टर के पास गया किशोर, इंजेक्शन लगाते ही 12 साल के बच्चे ने तोड़ा दम, सदमे में परिजन, इलाके में आक्रोश

A teenager went to a quack doctor to get treatment for cold and fever, a 12-year-old child died after being injected, family in shock, anger in the area

धमतरी/कुरुद : झोलाछाप डॉक्टर ने 12 साल के बच्चे को गलत इंजेक्शल लगा दिया. गलत इंजेक्शन के चलते बच्चे की मौत हो गई. फिलहाल मामले में परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है. जिसके बाद आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच जारी है. इस घटना से पूरे इलाके में गुस्सा और दहशत का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक मामला कुरुद थाना क्षेत्र के रहने वाले रेवा राम साहू के बेटे नीरज उम्र 12 साल को सर्दी बुखार की तकलीफ थी. दो तीन दिन से तबीयत ठीक नहीं होने पर रेवा राम ने अपने बेटे नीरज को कुरुद के झोलाछाप डॉक्टर अशोक के क्लिनिक में इलाज के लिए ले गया. यहां झोलाछाप अशोक ने जांच के बाद इंजेक्शन लगा दिया.
मृतक नीरज के पिता रेवा राम की मानें तो इंजेक्शन लगाने के फौरन बाद मरीज को गर्मी का अहसास होने लगा और कुछ ही देर बाद उसने पैंट में शौच कर दिया. वहीं, कुछ देर बाद मृतक नीरज के मुंह से झाग निकलने लगा. नाजुक हालत को देखते हुए रेवा राम आनन-फानन में नीरज को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, लेकिन यहां भी उसे नहीं बचाया जा सका.
इस मामले में परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है. जिसके बाद आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच जारी है. इस घटना से पूरे इलाके में गुस्सा और दहशत का माहौल है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button