सतनामी समाज प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से की सौजन्य मुलाकात, समाजिक मुद्दों व गिरौदपुरी धाम के विकास पर हुई चर्चा

CGNEWS: सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रांताध्यक्ष विक्रम राय गुरुजी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल द्वारा कलेक्टर को बाबा गुरु घासीदास जी का तैल चित्र, साल, श्रीफल एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने सतनामी समाज की वर्तमान स्थिति, शिक्षा के विस्तार, सामाजिक जागरूकता और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। समाज में बढ़ती नशा प्रवृत्ति को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए समाज को नशा पान से मुक्त करने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

इसके साथ ही गिरौदपुरी गुरुद्वारा एवं बाबा गुरु घासीदास जी की जन्मस्थली गिरौदपुरी धाम के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। प्रतिनिधि मंडल ने धाम में भवन निर्माण, सड़कों के विस्तार, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की मांग रखी। कलेक्टर शर्मा ने इन विषयों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। बैठक में तेलासी पुरी धाम में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा निर्माण कार्यों को बेहतर तरीके से पूर्ण कराने की बात कही गई। इसके अलावा पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी कैलाशगढ़ में सामूहिक सामाजिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में कलेक्टर से चर्चा की गई, जिस पर कलेक्टर ने सहमति व्यक्त की। प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर कुलदीप शर्मा को समाज के साथ गिरौदपुरी धाम आने का निमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष चरणदास तेरहवंश, जनपद सदस्य कृष्ण आजाद, अंगद दयाल खूंटे, सतनामी समाज ब्लॉक अध्यक्ष लोचन प्रसाद बांधे, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रात्रे, पूर्व सरपंच महेश बारले, हेमंत तेहरवंश, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच श्रीमती नूलेश्वरी बंजारे, कैलाशगढ़ संरक्षक कलश महिलागे, परमेश्वर गेडरे, कैलाशगढ़ अध्यक्ष रूपेंद्र खूंटे तथा समीर घृतलहरे सहित समाज के अन्य प्रतिनिधि बड़ी संख्या उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button