आज सीएम शिवराज इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सीएम सुबह 9:45 बजे स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण करेंगे। सुबह 10:20 बजे भोपाल से रवाना होकर 11 बजे नर्मदापुरम के बनखेड़ी तहसील पहुंचेंगे। जहां वे 11:35 बजे सिंचाई परियोजना के भूमिपूजन और किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1:05 बजे सिवनी मालवा पहुंचेंगे। 1:15 बजे जनदर्शन रोड शो में शामिल होंगे। दोपहर 2:15 बजे विकास पर्व के कार्यक्रम में सौगात देंगे। शाम 6 बजे सिंगरौली जाएंगे। जहां 6:15 बजे रविदास जी की समरसता यात्रा में शामिल होंगे। रात 08:15 बजे जनसेवा मित्रों से संवाद करेंगे। जन अभियान परिषद मेंटर के सदस्यों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री सिंगरौली में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

खजुराहो दौरे पर वीडी शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा आज खजुराहो दौरे पर रहेंगे। जहां वे इंडियन फ्लाइंग एकेडमी का उद्घाटन करेंगे। वीडी शर्मा पांचवे हेलीकॉप्टर्स एंड स्माल एयरक्राफ्ट समिट 2023 के आयोजन में शामिल होंगे। खजुराहो में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

एमपी कांग्रेस अब महिला उत्पीड़न को चुनावी मुद्दा बनायेगी। आज पार्टी ने कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की बैठक बुलाई है। जिसमें महिला अपराधों, सामूहिक दुराचार, हत्या और शोषण के खिलाफ रणनीति तैयार की जाएगी। इस बैठक के बाद प्रकोष्ठ की महिलाएं कानून-व्यवस्था के विरोध में प्रर्दशन करेंगी। जिसमें पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा समेत कांग्रेस के अन्य नेता शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button