रायपुर के MG रोड शराब दुकान मे खुले आम ग्राहकों से ओवर रेट का खेल : आबकारी विभाग के अधिकारी मौन

रायपुर। राजधानी रायपुर के एमजी रोड स्थित कादर चौक दारू भट्टी में शराब की ओवररेट बिक्री का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों और ग्राहकों ने आरोप लगाया है कि यहां निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, भट्टी में कार्यरत मैनेजर सुरेश पाटले द्वारा मनमाने तरीके से रेट बढ़ाकर शराब की बिक्री की जा रही है। आरोप है कि 120 रुपये की गोवा शराब को 130 रुपये में और 200 रुपये वाली rc शराब को 220 रुपये में बेचा जा रहा है। अन्य शराब का भी ओवर रेट लिया जा रहा है ग्राहकों का कहना है कि यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मामले की शिकायत आबकारी विभाग के अधिकारी वैभव मित्तल से कई बार फोन के माध्यम से की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही फोन नहीं उठाएंगे, तो आम जनता अपनी समस्या किससे साझा करे।

कल रात मे  ग्राहकों ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे अधिक कीमत को लेकर सवाल करते हैं, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता और कई बार उन्हें अनदेखा कर दिया जाता है। इससे साफ है कि भट्टी संचालकों के हौसले बुलंद हैं और उन्हें किसी कार्रवाई का डर नहीं है। फ़ोन पे भी दिखया कि वहा कादर चौक दारू भट्टी मे दो क्वार्टर rc का 420 दिया गया हैं जिसकी कीमत सरकारी रेट कीमत 200 का रेट 1 क्वार्टर  हैं जिसमे ग्राहक से 210  लिया गया हैं ग्राहक़ के द्वारा उसका फोन पे पर शराब दुकान को पेमेंट किया गया हैं जिसका स्क्रीन शॉर्ट और वीडियो बनाया गया  हैं जिसमे लोग बता रहे हैं कि हम से रोज ओवर रेट लिया जा रहा हैं

इस पूरे मामले ने आबकारी विभाग  की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह समस्या और बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button