
गोबरा नवापारा : गोबरा नवापारा नगर पालिका में अध्यक्ष समेत 21 वार्डों के परिणाम आने के बाद तस्वीर साफ हो गई है. पालिका में अध्यक्ष के लिए ओमकुमारी साहू ने कांग्रेस के स्वर्णजीत कौर को 3071 मतों से पराजित कर दिया. वहीं नगर के 21 वार्डों में भाजपा को 9 वार्डों की जीत, तो कांग्रेस से 9 पार्षदों प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है. इसी तरह 3 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की है.
चुनाव परिणाम को लेकर शहरवासियों में पहले से ही उत्साह का वातावरण था. शनिवार सुबह से ही शहरवासियों की भीड़ हरिहर स्कूल के मैदान में पहुंच गई थी. मतगणना के दौरान स्थल में काफी गहमागहमी का माहौल था. इस दौरान पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. मतगणना का काम 9.30 बजे शुरू हो चुका था. तस्वीर साफ़ होने पर संबंधित प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ने लगी थी. मैदान में समर्थकों का मेला लगा हुआ था. जीत पर समर्थकों ने जम कर आतिशबाजी भी की.
अध्यक्ष:- ओम कुमारी संजय साहू
उपाध्यक्ष:- शपथ वाले दिन
पार्षद वार्ड:-
1:- बीजेपी रवि साहू
2:- कांग्रेस राम रतन निषाद
3:- बीजेपी लोमेश्वरी साहू
4:- कांग्रेस संध्या राव
5:- बीजेपी सहदेव कंसारी
6:- कांग्रेस तरुण कंसारी
7:- कांग्रेस हेमंत साहनी
8:- निर्दलीय केकती सोनवानी
9:- कांग्रेस टिकेश गिलहरे
10:- कांग्रेस अर्जुन साहू
11:- कांग्रेस फागु देवांगन
12:- बीजेपी भारत सोनकर
13:- निर्दलीय पूजा कंसारी
14:- बीजेपी जीना निषाद
15:- बीजेपी नम्मू ध्रुव
16:- बीजेपी निर्मला साहू
17:- बीजेपी सचिन सचदेव
18:- निर्दलीय जग्गू यादव
19:- कांग्रेस दीपाली राजपूत
20:- बीजेपी बल्लू भूपेंद्र सोनी
21:- कांग्रेस अजय साहू
सीट
बीजेपी:- 9️⃣
कांग्रेस:- 9️⃣
निर्दलीय:- 3️⃣



