*03 नग दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार*

 

विवरण – दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

इसी तारतम्य मंे दिनांक 28.07.2023 को थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत चंदखुरी फार्म पास दो व्यक्ति दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहें है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री नीरज चंद्राकर, एवं नगर पुलिस अधीक्षक माना सुश्री कल्पना वर्मा द्वारा थाना प्रभारी मंदिर हसौद को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम टिकमदास मानिकपुरी एवं राजेश वर्मा निवासी मंदिर हसौद का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दोनो व्यक्तियों से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा वाहन को चोरी का होना बताने के साथ ही वाहन को अपने अन्य साथी ओमकार शेंद्रे एवं डिगेश्वर चक्रधारी के साथ मिलकर 01 नग थाना तेलीबांधा क्षेत्र से एवं 02 नग गोलबाजार क्षेत्र से कुल 03 नग दोपहिया वाहन चोरी करना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपी ओमकार शेंद्रे एवं डिगेश्वर चक्रधारी की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।

*चारों आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से चोरी की 03 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त किया गया है।*

आरोपी डिगेश्वर चक्रधारी से जप्त दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी/04/डीएक्स/6065 में आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 80/2023 धारा 379 भादवि तथा आरोपी ओमकार शेंद्रे से जप्त दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी/04/एमएल/5161 में आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार अपराध क्रमांक 72/2022 धारा 379 भादवि. एवं आरोपी टीकमदास मानिकपुरी एवं राजेश वर्मा से जप्त दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी/04/डीयू/8004 पर उनके विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 211/23 धारा 379 भादवि. का अपराध दर्ज होना पाये जाने से चारों आरोपियों को थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा संबंधित थानों के सुपुर्द किया गया। संबंधित थानों के द्वारा चारो आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

*गिरफ्तार आरोपी-*

*(थाना तेलीबांधा के प्रकरण अप. क्र 80/23 धारा 379 भादवि.) -*

*01. डिगेश्वर चक्रधारी पिता खोरबहरा चक्रधारी उम्र 23 साल निवासी भाठापारा थाना मंदिर हसौद रायपुर।*

*(थाना गोलबाजार के प्रकरण अप. क्र 72/22 धारा 379 भादवि.) -*

*01. ओमकार शेंद्रे पिता छोटू शेंद्रे उम्र 22 साल निवासी चंदखुरी बस्ती थाना मंदिर हसौद रायपुर।*

*(थाना गोलबाजार के प्रकरण अप. क्र 211/23 धारा 379 भादवि.)*

*01. टिकम दास मानिकपुरी पिता सुखचैन मानिकपुरी उम्र 22 साल निवासी थाना मंदिर हसौद रायपुर।*

*02. राजेश वर्मा पिता चंदु वर्मा उम्र 19 साल निवासी चंदखुरी बस्ती थाना मंदिर हसौद रायपुर।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button