
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां पर बड़े ही जोरशोर से देह का व्यापार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और इस सेक्स रैकेट में शामिल युवतियों को गिरफ्तार किया है
बता दें कि काफी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छापा मारा. ये देह का व्यापार छत्तीसगढ़ भवन के पास चल रहा था. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की. वहीं अब इस मामले में जांच शुरु हो गई है.
हरिद्वार : हरिद्वार में पुलिस ने एक होटल में देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने खबर के बाद होटल में छापेमारी की. जहां तीन महिलाएं और चार अन्य लोग गिरफ्तार किए गए हैं. इनमें से तीन महिलाएं देह व्यापार के लिए होटल में आई थीं. जबकि चार आरोपी होटल के कर्मचारी और ग्राहक थे. इसके अलावा, पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को भी गिरफ्तार किया, जो इस रैकेट में शामिल थे।
पुलिस के मुताबिक, यह देह व्यापार का रैकेट लंबे समय से चल रहा था, और होटल के मालिक व कर्मचारी इसमें सक्रिय रुप से शामिल थे. यह मामला तब सामने आया जब पुलिस को इस होटल में आपत्तिजनक गतिविधियों के बारे में खबर मिली. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल में छापा मारा और सभी आरोपियों को पकड़ लिया.
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि इस रैकेट के पीछे एक बड़े नेटवर्क का हाथ हो सकता है. जिसकी जांच की जा रही है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. ताकि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके.



