हुक्का पार्टी मामले में रायपुर पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार, कई अब भी फरार

*हुक्का पार्टी मामले में रायपुर पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार, कई अब भी फरार*

*रायपुर।* हुक्का पीने का वीडियो वायरल होने के बाद रायपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की है। विधानसभा थाना पुलिस ने निजी फार्म हाउस में आयोजित हुक्का पार्टी से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में फार्म हाउस के बाउंसर अलकाब हुसैन उर्फ गोल्डी और फरहान कुरैशी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार वायरल वीडियो वर्ष 2023 का है। उस समय राज्य विधानसभा में प्रस्ताव पारित होने के बाद पूरे छत्तीसगढ़ में हुक्का पॉट, हुक्का फ्लेवर के उपयोग और हुक्का बार के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बाद राज्य सरकार ने सभी जिला प्रशासन को सख्त निर्देश जारी किए थे कि हुक्का से जुड़ी किसी भी गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए और दोषियों को गिरफ्तार किया जाए।

इस वीडियो के सामने आने के बाद रायपुर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि निजी फार्म हाउस में हुक्का पार्टी आयोजित की गई थी, जिसमें कई लोग शामिल थे। पुलिस ने मौके से जुड़े तथ्यों और वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो बाउंसरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अजय शंकर पांडेय उर्फ अज्जू पांडेय, त्रिपाठी, बाउंसर मोनू, बाउंसर आदर्श और अन्य बाउंसर साथी भी शामिल हैं, जो फिलहाल फरार हैं। पुलिस टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि सभी फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हुक्का पॉट और फ्लेवर का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है और इसके बावजूद इस तरह की पार्टी आयोजित करना कानून का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि हुक्का सामग्री कहां से लाई गई थी और इसके पीछे किसी संगठित नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है। विधानसभा थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button