हाथी के हमले से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, खेत की रखवाली कर रहा था किसान

अनूपपुर ।   दो हाथियों का समूह शुक्रवार की सुबह से जैतहरी रेंज की गोबरी बीट ठेगरहा जंगल में विश्राम कर देर शाम ठेगरहा के जंगल से निकलकर अनूपपुर रेंज के दुध मनिया बीट अंतर्गत कुदुरझोरी नाला के पास पहुंचें। बताया गया इसी दौरान हाथियों से अपने धान लगे खेत को बचाने के लिए खेत के किनारे आग लगाने गए एक 60 वर्षीय व्रद्ध धन्नू सिंह पिता बौदा सिंह पर अचानक एक हाथी ने हमला कर पटक कर कुचल दिया। जिससे वृद्ध की जैतहरी अस्पताल लाने के पूर्व मौत हो गई।

हाथियों का समूह कर रहा विचरण

घटना की सूचना पर वन परिक्षेत्र अधिकारी जैतहरी विवेक मिश्रा वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से बृद्ध को जैतहरी चिकित्सालय लाया गया। जहां परीक्षण दौरान ड्यूटी डॉक्टर मुकेश शर्मा ने वृद्ध को मृत घोषित करते हुए घटना की जानकारी जैतहरी थाना को दी। हाथियों का समूह ठेगरहा गांव से बांका,दुधमनिया की ओर देर रात विचरण कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button