शहर की पहचान बना यूथ हब की व्यवस्था से किसी को कोई दिक्कत नहीं: विकास उपाध्याय

स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर यूथ हब को जबरिया उजाड़ने की साजिश

संवाददाता (धवल तिवारी) रायपुर : पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि रायपुर पश्चिम के भाजपा विधायक राजेश मुड़त की राजनीतिक प्रतिद्वंदिता और हठधर्मिता के चलते रायपुर की पहचान बन चुके यूथ हब को हटाना चाह रहे है ,इस यूथ हब को उजाड़े जाने के विरोध में यूथ हब बचाओ संघर्ष समिति आंदोलन का ऐलान कर चुकी है , स्थानीय निवासी व्यवसायी और छात्रों को साथ लेकर यूथ हब बचाओ संघर्ष समिति चरणबध्य आंदोलन कर रही है इसी कड़ी में आज यूथ हब बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने यूथ हब को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक जानकारी का स्पष्टीकरण मीडिया एवं प्रेस कर्मियों के बीच रखा , इस हेतु मीडिया एवं प्रेस कर्मियों को यूथ हब का अवलोकन कराया गया,, यूथ हब बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक विकास उपाध्याय एवं व्यवसायिक सदस्यों के साथ प्रेस कर्मियों ने यूथ हब की पार्किंग व्यवस्था बैठक व्यवस्था और सौंदर्य करण का अवलोकन किया , यूथ हब परिसर में साफ सफाई के साथ-साथ विशेष ध्यान रखकर वैसा ही व्यवसाय कर रहे हैं इसके साथ ही इस पूरे परिसर में कहीं भी नशे का कारोबार नहीं किया जाता । प्रेस कर्मियों ने एक-एक व्यवसाय से बातचीत की और व्यावसायिक एरिया का निरीक्षण भी किया . यूथ हब से पार्किंग की भी समस्या नहीं होती जिससे आमजन को कोई परेशानी भी नहीं है युथ हब के सौंदर्य करण से जीई रोड में चार चांद लग गए हैं , यूथ हब आसपास के इलाके के लोगों के लिए एक बढ़िया मनोरंजन स्थल उपलब्ध है , इस मौके पर यूथ हब बचाव संघर्ष समिति के संयोजक विकास उपाध्याय ने कहा जहां एक और दानी गर्ल्स स्कूल और पूर्व में जो धरना स्थल बनाए गए थे वहां पर चौपाटी खोलने का प्रयास राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है और वहीं दूसरी ओर बसे बसाए यूथ हब को तोड़ने का काम किया जा रहा है, शहर के ऐसे बहुत से जगह हैं जहां पर ऐसे व्यवसाय के खुलने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है लेकिन उसे पर विधायक जी की नजर नहीं जा रही है और जो व्यवस्थित यूथ हब है उसे तोड़ने के लिए साजिश रच रहे हैं लेकिन उनकी इस मनसा को हम कामयाब नहीं होने देंगे कल इसके विरोध में व्यवसायी और छात्र मिलकर मशाल रैली का विरोध प्रदर्शन करेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!