
दुर्ग : महाकुंभ से भिलाई लौट रहे एक परिवार के सात सदस्यों से भरी कार शहडोल-पंडरिया मार्ग पर ग्राम तरच के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में 60 साल की राखी सिकदार की मौत हो गई. जबकि 6 अन्य घायल हो गए.
मिली जानकारी के नुताबिक शुक्रवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर सड़क किनारे खाई में जा गिरी. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बजाग ले जाया गया. जहां से तीन की हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया.
मृतिका राखी सिकदार सेक्टर 9 अस्पताल में नर्स थी जो सेवानिवृत हो चुकी थी. उनके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया और फिलहाल सेक्टर 9 अस्पताल के मरचुरी में रखा गया है.
भिलाई नगर के शहडोल-पंडरिया मार्ग पर ग्राम तरच के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई इसके बाद सड़क किनारे खाई में जा गिरी. प्रयागराज से भिलाई लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी इस कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से एक महिला की मौत हो गई. जबकि 6 अन्य घायल हो गए. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बजाग ले जाया गया.
बीएमओ दीपेंद्र धुर्वे के मुताबिक 60 साल की राखी सिकदार के सिर और गले में गहरी चोटें आई थी. जिसकी वजह से इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर भिलाई जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ भेज दिया गया. फिलहाल बॉडी को सेक्टर 9 अस्पताल के मरचुरी में रखा गया है.
बताया जा रहा है कि रिसाली, भिलाई थाना, जिला दुर्ग के एक ही परिवार के सात सदस्य 19 फरवरी को अर्टिगा कार CG07 BS 3173 से प्रयागराज में कुंभ स्नान के लिए रवाना हुए थे. सभी श्रद्धालु प्रयागराज में कुंभ स्नान के बाद भिलाई लौट रहे थे. रास्ते में शहडोल-पंडरिया मार्ग पर ग्राम तरच के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मोड़ पर पेड़ से टकरा गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी.
इस कार में कुल सात लोग सवार थे. जो सभी एक ही परिवार के सदस्य थे. हादसे की खबर मिलते ही बजाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस और डायल 100 की मदद से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. हादसे में तीन महिलाएं और तीन पुरुष भी घायल हुए हैं. एक पुरुष सहित तीन की हालत नाजुक बनी हुई है. पहले सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया,.लेकिन नाजुक हालत को देखते हुए पांच को जबलपुर रेफर करना पड़ा.



