
बिलासपुर : भाभी का कत्ल करने वाले देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था. अपनी बेटी को वारदात की जानकारी देकर सुसाइड करने की बात कहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक विवेक बर्मन पिता स्व राम लाल बर्मन उम्र 14 साल निवासी ग्राम खैरा डगनिया, थाना सीपत ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 7 मार्च 2025 को सुबह 10:20 बजे वह और उसकी बहन न्याशा बर्मन हाईस्कूल डगनिया पढ़ने गया था. स्कूल से दोपहर करीब 2:30 बजे घर आया तो घर का दरवाजा बंद था. दरवाजा खोल कर अंदर गया. अंदर जाकर देखा तो उसकी मां राजकुमारी बर्मन खाट में सोई थी. उपर से कथरी ढका हुआ था. लाईट बंद थी. मौसी सीमा सूर्यवंशी आई और मां को जगाई तो मां नहीं उठी. लाईट जलाकर और कथरी उठाकर देखा तो मां रामकुमारी के गले में सफेद रंग का चेकदार गमछा खाट के पाटी से बंधा हुआ था. गमछा से गला कसाया हुआ था. मां का कोई गमछा से गला घोटकर मर्डर कर दिया था. चचेरी बहन अंजली बोली कि पापा संजय बृजवासी ने मुझे फोन कर बताया कि तेरी बड़ी मम्मी राजकुमारी का मर्डर कर दिया हूं और मै सुसाइड करने जा रहा हूं. उसके बाद मोबाईल बंद कर दिया है. शक है कि मां का मर्डर चाचा संजय बृजवासी ने किया है.
इस रिपोर्ट पर थाना सीपत मे अलग-अलग अपराध धारा 103(1) बीएनएसएस चाक कर मामला जांच में लिया गया. जांच के दौरान आरोपी संजय बृजवासी पिता स्व दुखी राम उम्र 40 साल निवासी तेलसरा आवास पारा थाना चकरभांठा जिला बिलासपुर छग घटना दिनांक से फरार था. मोबाइल को बंद कर भागने के फिराक में भी था. जिसे लोकल मुखबिरी से थाना सीपत और ए सी सी यू की टीम द्वारा घटना दिनांक से लगातार पीछा कर चकरभाठा एयरपोर्ट के पास ग्राम तेलसरा बांध के नीचे से घेराबंदी कर पकड़ा.
थाने मे लाकर पूछताछ किया गया तो आरोपी ने भाभी राजकुमारी को दुसरे के साथ शारीरिक सबंध/गलत काम क्यो कर रही हो. मेरे साथ सबंध बनाओ कहने पर भाभी राजकुमारी बोली मेरी मर्जी जैसा आएगा मैं वैसी करूंगी. तब आरोपी को गुस्सा आया फिर दोनों मे हाथापाई झड़प हुई. जिससे आरोपी गुस्से में आकर अपनी भाभी राजकुमारी को कमरा में रखे गमछा से गले मे जोर से लपेट कर खींच दिया और कत्ल कर दिया. इसके बाद गमछा को खाट के पाटी मे बांध दिया था. आरोपी के वारदात में इस्तेमाल स्कुटी जुपीटर और पहने हुए कपड़े को जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
इस मामले की पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सउनि शिवसिंह बक्साल, प्र.आर. परमेश्वर सिंह ठाकुर, प्रफूल सिंह ठाकूर, कौशल वस्त्रकार आरक्षक राजेंद्र साहू, प्रकाश जगत, अकाश मिश्रा, आरक्षक सतपुरन जांगड़े और ए सी सी यू टीम का सराहनीय योगदान रहा.
गिरफ्तार आरोपी
संजय बृजवासी पिता स्व दुखीराम उम्र 40 साल निवासी तेलसरा आवास पारा थाना चकरभांठा जिला बिलासपुर छग



