धरमलाल कौशिक लूटकांड पर कांग्रेस का हमला, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

रायपुर के सिविल लाइन थाने क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी ब्रिज के नीचे हुई लूट कि घटना

राजधानी रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक के साथ हुई मोबाइल लूट की घटना पर प्रदेश कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान भारत माता चौक के पास बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपी की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इस मामले में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने राज्य की कानून-व्यवस्था और पुलिस कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब राजधानी में एक वरिष्ठ नेता सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है।

शुक्ला ने आरोप लगाया कि कमिश्नरेट व्यवस्था बनने के बाद भी लूट, हत्या और चाकूबाजी जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जबकि पुलिस की प्राथमिकता केवल ट्रैफिक चालान तक सीमित होकर रह गई है। उन्होंने सरकार और गृह विभाग से अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button