
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेज रफ्तार दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में चार युवक घायल हो गए. जिनमें से दो की हालत नाजुक है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिहावा थाना पुलिस ने घायलों को अपने ही वाहन से हॉस्पिटल पहुंचाया.
मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी के नगरी ब्लाक के नगरी से बोराई मुख्य मार्ग में ग्राम पाईकभाठा के पास शाम 4:30 के आसपास दो मोटरसाइकल में सवार कुल चार लोग घायल हो गए. जिसमे से दो की हालत नाजुक है।
बताया जा रहा है कि एक बजाज पल्सर बाइक में तीन युवक और एक टीवीएस एक्सेल में एक अधेड़ सवार होकर सामने की तरफ से आ रहे थे. उसी दौरान यह हादसा हुआ है. पल्सर सवार युवक ग्राम पावद्वार के बताए जा रहे हैं. वही टीवीएस एक्सेल चालक के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है. खबर मिलते ही मौके पर सिहावा थाना पुलिस तत्काल अपने स्टॉफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को अपने ही वाहन से हॉस्पिटल पहुंचाया.



