जुआ खेलते आधा दर्जन से अधिक जुआरी गिरफ्तार* थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत गोंदवारा स्थित मारूति स्टील के पास जुआ खेलते 08 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार।

जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 75,500/-रूपये, 01 नग चारपहिया वाहन, 07 नग दोपहिया वाहन तथा ताशपत्ती किया गया है जप्त।

रायपुर – पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

 दिनांक 29.12.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत गोंदवारा स्थित मारूति स्टील के पास कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते 08 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 75,500/-रूपये, 01 नग चारपहिया वाहन, 07 नग दोपहिया वाहन तथा ताशपत्ती जुमला कीमती लगभग 12,00,000/- रूपये जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना खमतराई में जुआ प्रतिषेध अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।          जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 12,00,000/- रूपये।

 जुआरियों के विरूद्ध थाना खमतराई में जुआ प्रतिषेध अधिनियम का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त की कार्यवाही।                                    *गिरफ्तार आरोपी-                                                    01. विक्रम ठाकुर पिता विजय सिंह ठाकुर उम्र 49 साल निवासी कुंदरापारा थाना गुढियारी रायपुर।*                   *02. दीपक ध्रुव पिता शिवचरण ध्रुव उम्र 33 साल निवासी रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई रायपुर।*                  03. महेश राव पिता महादेव राव उम्र 51 साल निवासी शुक्रवारी बाजार थाना गुढियारी रायपुर।*                          04. विश्वनाथ साहू पिता कार्तिक साहू उम्र 51 साल निवासी मुर्रा भट्ठी थाना गुढियारी रायपुर।*                                   05. द्वारिका बेलदार पिता चमरू बेलदार उम्र 42 साल निवासी बसंत विहार गेट नंबर थाना खमतराई रायपुर।*                 06. गोपाल वर्मा पिता लेखनलाल वर्मा उम्र 50 साल निवासी नया तालाब पास थाना गुढियारी रायपुर।*                       07. ईमाम अहमद पिता अब्दुल गनी उम्र 44 साल निवासी रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई रायपुर।*                  08. पंकज कुमार शर्मा पिता सालिक राम शर्मा उम्र 50 साल निवासी नया तालाब पास थाना गुढ़ियारी रायपुर।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button