
जांजगीर-चाम्पा : जांजगीर-चाम्पा जिले के बलौदा थाना अंतर्गत ठड़गाबहरा गांव में एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है. यहां बलौदा थाना क्षेत्र के ठड़गाबहरा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की सिर को भारी वस्तु से कुचलकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान दशरथ लाल बंजारे 54 साल के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक दशरथ लाल बंजारे की घर में सोते समय सिर कुचलकर हत्या कर दी गई. मृतक दशरथ लाल बंजारे अपनी पत्नी के साथ घर में अलग-अलग कमरों में सोया था. सुबह जब पत्नी जागी तो उसने पति को मृत हालत में पाया और पुलिस को खबर दी. शव के पास कमरे में टंगिया (कुल्हाड़ी) और हथौड़ा बरामद हुआ. जिससे कत्ल की आशंका जताई जा रही है. बलौदा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.
डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया. ताकि सुराग जुटाए जा सके. अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है. हत्या की इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी है.
पत्नी से पूछताछ करने पर पता चला कि शनिवार की रात को खाना खाने के बाद दूसरे कमरे में अपने दो नाती के साथ सोने चली गई और मृतक दशरथ लाल दूसरे कमरे में अकेला सोया हुआ था. रात को क्या हुआ कुछ जानकारी नहीं है. न किसी की आने की आवाज न ही किसी तरह की चीखने की आवाज नहीं सुनाई दी. सुबह सोकर उठी तो देखी कि खून निकल रहा था.
थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बताया कि रविवार की सुबह 8 बजे खबर मिली कि खाट में खून से लथपथ दशरथ लाल बंजारे मृत हालत में पड़ा हुआ है. मौके पर पुलिस टीम, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची. शुरुआती जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान है. किसी भरी वस्तु से हमला किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पीएम रिपोर्ट में पता चल पाएगा कि किस चीज से सिर को कुचल कर हत्या की है. वही आरोपी अज्ञात है.
बलौदा थाने में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है. आस पास के दुकानों से सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। सुराग जुटाने में पुलिस जुटी है. क्या यह आपसी रंजिश का मामला है या फिर कोई और वजह, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा.



