गोबरा नवापारा के कुख्यात बदमाश टूमन सोनवानी उर्फ लल्ला को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत केंद्रीय जेल रायपुर भेजे जाने के दौरान पुलिस कार्रवाई में बाधा डालना उसके समर्थकों और परिजनों को भारी पड़ गया। पुलिस के अनुसार, वाहन रोककर आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की गई, पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की गई और उन्हें पेट्रोल बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस मामले में नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, रायपुर कलेक्टर ने 31 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 की धारा 3(2) के तहत टूमन सोनवानी उर्फ लल्ला को अग्रिम आदेश तक केंद्रीय जेल रायपुर में निरुद्ध रखने का आदेश जारी किया था। जमानत पर जेल से बाहर आने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आदेश की तामील करते हुए उसे अभिरक्षा में लिया
