गर्मियों में सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है कच्चा प्याज, रोजाना खाने से मिलेंगे ये गजब के फायदे

नई दिल्ली.  भारतीय रसोई में पकने वाली ज्यादातर सब्जियों का स्वाद प्याज के बिना अधूरा रहता है। इतना ही नहीं बात जब भीषण गर्मी से राहत पाने की होती है तो भी बड़े बुजुर्ग हमेशा कच्चा प्याज सलाद में खाने की सलाह देते हैं। प्याज में सल्फर, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन B, विटामिन C मौजूद होने के साथ कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी मदद करते हैं। आइए जानते हैं गर्मियों में कच्चा प्याज खाने से सेहत को मिलते हैं क्या फायदे।

कच्चा प्याज खाने के फायदे-
पाचन- 

कच्चे प्याज में मौजूद फाइबर की अच्छी मात्रा गट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है। इसका सेवन करने से पाचन ही नहीं बल्कि इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। गर्मियों में लोग अक्सर पाचन संबंधी दिक्कतों जैसे की पेट में दर्द, कब्ज, पेट फूलना और हाजमा खराब होने की शिकायत करते हैं। ऐसे में डाइट में शामिल कच्चा प्याज पाचन संबंधी इन समस्याओं से राहत पाने में मदद करता है। कच्चे प्याज को नींबू के रस के साथ खाना चाहिए।

शरीर को दे ठंडक-
प्यार की तासीर ठंडी होने की वजह से इसका सेवन गर्मियों में करने की सलाह दी जाती है। प्याज शरीर को अंदर से ठंडक देकर व्यक्ति को कई रोगों से बचाए रखने में मदद करता है।

हीट स्ट्रोक से बचाव-
गर्मियों के मौसम में तेज धूप की वजह से हीट स्ट्रोक की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए आपको रोज कच्चा प्याज खाना चाहिए।

सनबर्न से बचाव- 
गर्मियों में ज्यादातर लोग सनबर्न की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में प्याज न सिर्फ आपके शरीर को फायदा पहुंचाती है बल्कि त्वचा और बालों को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करती है। सन बर्न होने पर त्वचा पर प्याज का रस लगाएं।

ब्लड शुगर और बल्ड प्रेशर करें कंट्रोल-
प्याज में ग्लाइसेमिक इंडेक्स 10 होता है, जो ब्लड शुगर के मरीजों के लिए अच्छा माना जाता है। जबकि इसमें मौजूद  कम कार्ब्स और ज्यादा फाइबर डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। प्याज में मौजूद पोटेशियम रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button