कालीबाड़ी गांधी नगर में अवैध शराब के साथ डॉन रवि साहू गिरफ्तार

थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर व फरार आरोपी रवि साहू को भी किया गया गिरफ्तार

रायपुर।* राजधानी रायपुर में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कालीबाड़ी स्थित गांधी नगर में चेकिंग के दौरान अवैध रूप से शराब रखने वाले थाना कोतवाली के फरार आरोपी एवं हिस्ट्रीशीटर रवि साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 94 पौवा अंग्रेजी शराब, जिसकी कीमत करीब 12 हजार 200 रुपये आंकी गई है, जप्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम नियमित चेकिंग के दौरान गांधी नगर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर रवि साहू पिता स्वर्गीय राजू साहू, उम्र 42 वर्ष, निवासी गांधी नगर, थाना सिटी कोतवाली रायपुर को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास अवैध रूप से रखी गई अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 358/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी रवि साहू पूर्व से ही हिस्ट्रीशीटर है और थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 352/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के मामले में भी लगातार फरार चल रहा था। वर्तमान गिरफ्तारी के बाद उक्त प्रकरण में भी उसकी गिरफ्तारी दर्ज की जा रही है।                  (1)रवि साहु पिता स्व. राजू साहु उम्र 42 साल साकिन गांधी नगर रायपुर थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button